शिमला।राजधानी में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन घरो में सेंध मारी हों रही है सड़क पर खड़ी गाड़ियों से सामान चोरी हो रहा है।वहीं अब चोरो ने दुकान में सेंध मारी शुरू कर दी है। ताजा मामले में
लोअर बाजार में चोर गिरोह ने मोबाइल की दुकान पर हाथ साफ किया। चोर एप्पल और एंड्रॉयड फोन के तीन डब्बे ले उड़े जिनमें 30 के करीब फोन थे। करीब 8 लाख का सामान चोरी हुआ है। सदर थाना से कुछ दूरी पर चोरों ने दुकान से सामान उड़ाया। हालांकि दुकान में कैमरे लगे हुए है।पुलिस सीसीटीवी फुटेजखंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार
दुकानदार मानस गुप्ता का कहना है कि वह रात को 8:30 के बाद दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह 10 बजे जब लड़का दुकान खोलने आया तो देखा कि एक साइड से लॉक लगा है और दूसरी तरफ ताला टूटा हुआ है। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा काउंटर तहस नहस हुआ पड़ा था।
मानस गुप्ता ने कहा कि उनकी कई सालों की कमाई एक झटके में खत्म हो गई। चोरों ने ज्यादातर एप्पल के फोन पर हाथ साफ किया जिसकी कीमत 70 से 80 हजार थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग