शिमला। स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चम्यानाका दौरा किया और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल के लिए सड़क का भी निरीक्षण किया.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य मंत्री से आधुनिक सुविधाओं पर विचार विमर्श किया.
इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान का दौरा किया तथा संस्थान के विभागाध्यक्ष से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी द्वारा बताएगी समस्याओं पर विचार विमर्श किया तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया.
स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान में पार्किंग की समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया और परिसर में योगा सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए ताकि इस तनाव मुक्त माहौल में चिकित्सकों को राहत मिल सके.
धनीराम शांडिल्य ने चिकित्सा संस्थान में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और स्टाफ की कमी को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया.
उन्होंने कोरोना काल में संस्थान के चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल कर्मी और सफाई कर्मचारियों के कार्य की सराहना की.
इससे पूर्व संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ सीता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें चिकित्सा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया.
चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी प्रदान की.
योगा सेंटर
पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, स्वास्थ्य मंत्री
शिमला।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चम्यानाका दौरा किया और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल के लिए सड़क का भी निरीक्षण किया.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य मंत्री से आधुनिक सुविधाओं पर विचार विमर्श किया.
इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान का दौरा किया तथा संस्थान के विभागाध्यक्ष से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी द्वारा बताएगी समस्याओं पर विचार विमर्श किया तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया.
स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान में पार्किंग की समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया और परिसर में योगा सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए ताकि इस तनाव मुक्त माहौल में चिकित्सकों को राहत मिल सके.
धनीराम शांडिल्य ने चिकित्सा संस्थान में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और स्टाफ की कमी को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया.
उन्होंने कोरोना काल में संस्थान के चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल कर्मी और सफाई कर्मचारियों के कार्य की सराहना की.
इससे पूर्व संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ सीता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें चिकित्सा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया.
चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी प्रदान की.

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग