शिमला। राजधानी शिमला में सर्दियों में आगजनी के मामले हम नहीं रहे हैं आए दिन आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है ताजा मामले में कोटखाई के टाहू में देर रात को लगी भीषण आग में चार मकान बुरी तरह से जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखे सामान को भी नहीं बचाया जा सका। हालांकि, किसी तरह का जान का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी माैके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं।लकड़ी के बने थे सभी मकान
जानकारी के मुताबिक कोटखाई टाहू गांव के पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी के लकड़ी के मकान थे। अचानक एक मकान में आग भड़क गई। मकानों के एक साथ बने होने के कारण एकदम से आग ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोगों को संभलने का मौका मिलता तब तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए।


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग