शिमला:-कोविड-19 से ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं. शिमला पहुँचते ही सुक्खू सीधा सचिवालय पहुंचे, जहां मीडिया से रूबरू सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की बिना बजट प्रावधान और एक चपरासी के सहारे पिछली भाजपा ने संस्थान खोल दिए. उनको डिनोटिफाई किया जा रहा है. भाजपा मामले में कोर्ट में जाने की धमकी दे रही है. भाजपा यदि कोर्ट जाना चाहती है तो जल्द जाए. जब वह कोर्ट जायेंगे तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा.
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा. हिमाचल में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं होगा क्योंकि मैं तो कोविड-19 के चलते 7 दिन तक दिल्ली में था. विधायक शिमला में ही घूम रहे थे. भाजपा के ऑपरेशन लोटस के सपने कभी पूरे नहीं होंगे. फैक्ट्री बंद होने को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता सीमेंट मिलेगा. बाकी जो विवाद है वह सीमेंट फैक्ट्री और ट्रक ऑपरेटरों के बीच है उसको सुलझाने के प्रयास जारी है.

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं