शिमला। शिमला शहरी के विधायक माननीय श्री हरीश जनारथा ने आज दिनांक 24 दिसंबर, 2022 को अपने कार्यालय में जापान से आए हुए निवेशकों के साथ शिमला शहर के मुद्दों विशेषकर पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए मोनोरेल तकनिक,, वेस्ट मैनेजमैंट से पावर जनरेशन, सोलर एनर्जी से रिन्यूवल एनर्जी व बागवानी क्षेत्रों के लिए फ्रूट प्रोसैसिंग यूनिट में जापान की आधुनिक तकनीक को अपनाने सहित प्रदेश में विकास के मुद्दों में जापान की तकनीकी को अपनाने में जापान के निवेशकों के साथ विचार विमर्श किया।
हरीश जनारथा ने कहा कि जापान के इन सुझावों के बारे में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह से भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जापान की आधुनिक तकनीक से शहर व प्रदेश में पार्किंग व जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही जापान से आए निवेशकों ने शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा को अपने प्रतिनिधी मंडल सहित जापान आने का भी निमंत्रण दिया और जापान की तरफ से प्रदेश व शिमला के विकास के लिए अपना व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
शिमला शहर के विधायक ने की जापान के निवेशकों से मुलाकात ,प्रदेश व शिमला में जापानी निवेश के लिए दिया निमंत्रण।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह