शिमला।: वेलफेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रीमियम क्रिकेट लीग सीजन 2 की शुरुआत अप्रैल से होने जा रही है जिसमें आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी और नए खिलाड़ी अपनी क्रिकेट प्रतिभाओं को दम दिखायेंगे। लीग के मैच शिमला में आयोजित होंगे जिसने दो बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों के साथ प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। जितने वाली टीम को ₹700000 तो रनरप टीम के लिए लाखों रुपए की प्राइस मनी रखी गई है।
खेल एक रास्ता हो सकता है जिसके जरिए युवाओं को नशे और मोबाइल फोन के एडिक्शन से दूर किया जा सकता है ऐसा कहना है वेलफेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का। शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चेयरमैन अजय ठाकुर एंड वीनू धीमान ने वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रवीण क्रिकेट लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ियों के लिए फॉर्म रिलीज किए और कहा की अप्रैल महीने से हिमाचल प्रीमियर क्रिकेट लीग सीज़न 2 की शुरुआत होगी जिसके लिए आज फॉम रिलीज़ किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में ₹700000 की प्राइस मनी रखी गई है जो हिमाचल के इतिहास में किसी भी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा है

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस