शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आइजीएमसी में कल से एमबीबीएस का नया बैच बैठेगा। इस दौरान प्रशासन की ओर से मेडिकल के छात्रों को रैगिंग के रूल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि अगर किसी भी सीनियर स्टूडेंट ने जूनियर छात्र की रैगिंग ली तो तुरंत क्लास से सस्पेंड कर दिया जाएगा।
कॉलेज में इस दौरान एंटी रैगिंग कमेटी भी सक्रिय कर दी गई है। कमेटी ने सीनियर छात्र-छात्राओं को जूनियर से किसी भी तरह के सवाल-जवाब न करने की सलाह दी है। IGMC की प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर मंगलवार को छात्र छात्राओं को संबोधित भी करेगी।
आइजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण एस भाटिया का कहना है कि कल से एमबीबीएस का नया बैच बैठेगा ।
इस बार हमने नए बैच के छात्रों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारियां कर दी है। हॉस्टलाें में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके अलावा वॉडर्न भी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग