शिमला जिला में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कुल 72.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि विस क्षेत्र 60 चौपाल में 74.10, विस क्षेत्र 61 ठियोग में 74.92, विस क्षेत्र 62- कुसुम्पटी में 68.20, विस क्षेत्र 63 शिमला शहरी में 62.47, वहीं विस क्षेत्र 64 शिमला ग्रामीण 73.36, विस क्षेत्र 65 जुब्बल कोटखाई में 78.14, विस क्षेत्र 66 रामपुर में 73.22, विस क्षेत्र 67 रोहड़ू में 72 प्रतिशत मत पड़े। आदित्य नेगी ने कहा कि जिला शिमला में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिमला जिला में हुआ 72.05 प्रतिशत मतदान

More Stories
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।