शिमला।— राजधानी शिमला के मल्याणा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार ने दूध की क्रेट ले जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।— यह हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। जब एक मोहम्बद बानी नामक खान दूध की क्रेट दुकान के रखने के लिए जा रहा था, उस समय भट्टाकुफर की तरफ से शिमला की ओर आ रही चंडीगढ़ नम्बर
सीएच-01-डीएफ 5556 की कार तेज रफ्तार में युवक को टक्कर मारकर भाग गई। घटना के बाद फरार कार चालक को मैहली के पास स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।