शिमला। प्रदेश में जून महिना खत्म होने और जुलाई शुरू होने से सेब बागवानों की चहल पहल भी शुरू हो जाती है क्यों कि जुलाई से ही सेब सीजन की शुरुआत होती है।ऐसे में कई ठग आढ़ती के रूप में आकर बागवानों से ठगी कर जाते है। लेकिन बागवानों के लिए अच्छी खबर है । सीआईडी की टीम ने सोलन से एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने करीब दो दर्जन बागवानों का करीब 75 लाख रुपये का सेब खरीदा लेकिन बागवानों को पैसा नहीं दिया। लंबे समय तक आढ़ती के चक्कर लगाने के बाद पैसे न मिलने पर बागवानों ने एसपी वीरेंद्र कालिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी से शिकायत की थी।
कोविड काल मे एसआईटी पूछताछ नहीं कर पा रही थी। लेकिन कोविड के कम होने पर सोलन की तोमर फ्रूट एंड वेजिटेबल के सिरमौर निवासी मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ के लिए न आने पर सीआईडी की टीम ने उसे बुधवार को सोलन से गिरफ्तार कर लिया। अब गुरुवार को जांच टीम उसे सोलन स्थित अदालत में पेश करेगी। बता दें, एसआईटी अब तक बागवानों का 15 करोड़ से ज्यादा वापस दिलवा चुकी है।
प्रतिवर्ष कई बागवान ठगी का शिकार हो जाते है । ओर उन्हें उनके सेब की कीमत नही मिल पाती है।।बागवान लाखो रुपय लगा कर सेब के पौधे की देखभाल करते है। लेकिन कई आढ़ती बागवानों से ठगी करते है। बीते साल भी बागवानों ने ठियोग थाना में आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था ।

More Stories
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं
चेवन गांव में जल स्रोतों पर अवैध कब्जे और जलशक्ति विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप