शिमला।,,ओपीएस को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की प्रदेश व केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है अगर बीजेपी सरकार ओपीएस लागू नहीं करती है तो आप की सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी. आप ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया.
,आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब कि आप सरकार ने ओपीएस बहाली की क्वायद शुरू कर दी है. हिमाचल में बीजेपी सरकार 7 दिन में ओपीएस बहाल करें अगर ऐसा नहीं होता है तो वह सत्ता में आने पर कर्मचारियों को ओपीएस का हक़ देंगें. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ओपीएस को लेकर कर्मचारीयों को आज गारंटी दें रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज 10 दिनों में ओपीएस की बहाली की बात कर रही हैं लेकिन सबसे पहले वीरभद्र सरकार ने ही इसे बंद किया. अब झूठे वादे कर रहें हैं. हिमाचल में लोगों का आम आदमी पार्टी में लगातार विश्वास बढ़ रहा हैं. सत्ता में आने पर सभी गारंटीया पूरी होगी.
आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर दी हिमाचल में ओपीएस बहाली की गारंटी, सुरजीत ठाकुर बोले 7 दिन में बीजेपी सरकार करें ओपीएस बहाल नहीं तो आप सत्ता में आने पर कर्मचारियों को देगी ओपीएस का हक़


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प