शिमला के लक्कड़ बाजार में दोपहर के समय दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे यहां पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बताया जा रहा है कि कोई पुराना विवाद होने के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। 1 व्यक्ति जख्मी हो गया है जिसे रिपन अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। यहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल जाम को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक लक्कड़ बाजार में दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए। दोनों व्यक्ति एक दूसरे पर किसी पुराने मामले में रंजिश का आरोप लगा रहे हैं। यहां पर खड़ी कुछ लोग दोनों व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं और ट्रैफिक जाम किया हुआ है। यही नहीं एक महिला भी एक व्यक्ति को पीटते हुए इस वीडियो में नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल