शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए आज सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 191/22 और एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह संकट मोचन के पास ट्रैफिक चेकिंग और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर था तो उसी समय एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ पाया गया, उसे जब रोका गया तो चेकिंग करने पर उससे 5.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र मनमोहन गांव धर्मपुर तहसील ठियोग के तौर पर हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। पुलिस अब इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि आखिर का आरोपी इस नशे के सामान को कहां लेकर जा रहा था।
गौर रहे कि इन दिनों शिमला में बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में शिमला पुलिस इनपुट के आधार पर नशे के कारोबार में संलिप्त नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। ऐसे में जिला शिमला में हर रोज इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
शिमला में 5.54 ग्राम चिट्टा के साथ के गिरफ्तार


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त