हिमाचल बिजली बोर्ड के ऑफिस से रिकॉर्ड गायब होने से हड़कंप मच गया है। रिकॉर्ड किसने गायब किया इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है, देर रात को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि ऑफिस पूरी तरह से बंद था, कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आया है। बिजली बोर्ड के कार्यकारी एक्सइन प्रताप सिंह सिधोली ने पुलिस को शिकायत दी है कि एसडीए कॉम्प्लेक्स कसुम्प्टी में उनका ऑफिस है। यहां पर काम करने वाले चौकीदार ने उन्हें सूचित किया कि कार्यालय का कुछ आधिकारिक रिकॉर्ड उस जगह से गायब है, जहां इसे रखा गया था। जबकि ऑफिस के ताले और खिड़कियां पहले की तरह ही है। यह रिकॉर्ड काफी महत्वपूर्ण था।
ऐसे में अब बीती देर रात को इस मामले में एफआइआर दर्ज हुई है। शिकायत पर छोटा शिमला थाने में केस एफआईआर नंबर 58/22 यू/एस IPC 409 के तहत दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल चंदन पोटन नंबर 953 पीपी कसुम्प्टी मामले की जांच कर रहे हैं।
ऑफिस में काम करने वाले ही लोगों पर शक
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में ऑफिस का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। ऐसे में पुलिस अब ऑफिस में काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। हालांकि, यहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। ऐसे में रिकॉर्ड को कौन ले गया, इस बारे में पता करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। छोटा शिमला थाने से एक टीम आज का कुसुम्पटी ऑफिस जाएगी और वहां पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी