,,सीएम ने लिया प्रधानमंत्री की रैली स्थल का जायजा बोले केंद्र सरकार का 8 साल का कार्यक्रम हिमाचल में होना गौरव की बात, हिमाचल में टूटेगी रिवायत, कांग्रेस को करना होगा इंतजार।
शिमला।,,,केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर भाजपा चुनावी राज्य हिमाचल में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। पीएम शिमला के रिज मैदान पर रैली को सम्बोधित करेंगे व देश भर के लाभार्थियों से सम्वाद भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज सीएम जयराम रिज पर पहुंचे। सीएम ने स्टेज व रिज का निरीक्षण किया।
,,सीएम ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि केंद्र सरकार के 8 साल का कार्यक्रम छोटे से प्रदेश हिमाचल में हो रहा है। प्रदेश में इसके लिए भव्य कार्यक्रम किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के लिए अभी अनुमति मिलनी हैं। हिमाचल के लोग भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। वन्ही अगर मौसम खराब होता है तो इसके लिए लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।
वन्ही मोदी के कार्यक्रम पर कांग्रेस के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपनी बारी का इंतजार कर रही है लेकिन अब पहले की रिवायत टूटने वाली है। कांग्रेस को अब इंतजार करना होगा। अब जिसकी बारी आई है उसकी चलती रहेगी। कांग्रेस को 50 वर्षों तक भी इंतजार करना पड़ सकता है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।