शिमला।जिला शिमला के चाैपाल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हाे गई, इसमें सवार एक व्यक्ति की माैत हाे गई है। जबकि दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चाैपाल के ग्राम पंचायत बमटा बाबर में एक पिकअप (HP63-3453) गहरी खाई में गिर गई। इसमें तीन लाेग सवार थे, जिनमें नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया, जबकि दाे लाेगाें काे चौपाल स्थित अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लाेगाें ने इसकी सूचना पुलिस थाना चौपाल को दी। माैके पर एसएचओ चौपाल और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचें और तफ्तीश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणाें का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।
डीएसपी चाैपाल राजकुमार का कहना है कि पुलिस काे पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हाेने की सूचना मिली है। पुलिस जवानाें काे माैके पर भेजा गया है। दुर्घटना के कारण क्या रहे हैं, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ पता लगेगा। इसमें तीन लाेग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति ने माैके पर ही दम ताेड़ा है, वह नेपाली मूल का हैं।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी