शिमला। राजधानी के उपनगर शोघी में पुलिस ने 2 किलो 10 ग्राम अफीम पकड़ी है। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस की टीम जब शोघी चेक पोस्ट के पास गश्त पर थी तो इस दौरान सोलन की तरफ से बिना नंबर वाली बाइक आई, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक को चेकिंग के लिए रोकने के लिए कहा, दोनों आरोपी घबरा गए और उन्होंने आनन-फानन में एक पैकेट नीचे फैंक दिया और खुद मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। हालांकि, पुलिस ने सोलन पुलिस को भी इस बारे में सूचित कर दिया है और जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं।
पैकेट चैक किया तो 2 किलो अफीम निकली
युवकों की ओर से सड़क पर फेंके गए पैकेट को आखिर जब चेक किया गया तो इसमें 2 किलो 10 ग्राम अफीम निकली।
शिमला पुलिस की एसपी मोनिका भंटुगरू का कहना है कि पुलिस की एसआईटी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर सवार होकर नशे की खेप शिमला की ओर ला रहे हैं। इस पर शोघी में चेकिंग के दौरान बाइक पर बैठे दो युवकों को जब रोका गया तो वह पैकेट फैंक कर फरार हो गए। इनके पास 2 किलो 10 ग्राम अफीम थी। पुलिस जल्द ही इनकी गिरफ्तारी करेगी।

More Stories
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य समापन
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
*हिमाचल के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए बाहरा विश्वविद्यालय का बड़ा कदम*