शिमला।
हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी का नेतृत्व डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन करेंगे। इसके अलावा तीसरी आईआरबीएन से सौम्या संबासिवन, सीओ चौथी आईआरबीएन दिवाकर शर्मा और डीएसपी सीआईडी मंडी यूनिट सुशांत शर्मा को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। एसआईटी को मंडी पुलिस द्वारा इस मामले में की जा रही जांच पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने मंगलवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को हुई परीक्षा से 25 मिनट पहले पेपर लीक किया और क्लर्क ने इसे अभ्यर्थी तक पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार और दोस्त हैं। सभी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रश्नपत्र लीक होने की गुत्थी 12 घंटों के भीतर सुलझाने के बाद सोमवार को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी थी।
जेओए आईटी पेपर लीक मामला: हिमाचल सरकार ने गठित की एसआईटी


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी