शिमला।राजकीय कन्या विद्यालय लक्कर बाजार शिमला की कक्षा दसवीं की छात्रा मेवी जिंटा न हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला किन्नौर की टापरी में दिनांक 19 और 20 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 16 , 52 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की छात्रा प्रज्वल ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच दिनेश ने बताया कि मैंवी जिंटा को best बॉक्सर का खिताब दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों छात्राएं पिछले लगभग 1 वर्ष से बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियां कर रही थी इन दोनों विद्यार्थियों ने जनवरी माह में बिलासपुर में युवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय की डीपी सुरेंद्र पाल और निशम चौहान को विशेष तौर पर बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि मवी जिंटा का चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है और वह
हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर भी दोनों छात्राओं को उचित रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार की छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी