शिमला,देश भर में नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा चल रही है। कई राज्यों नई शिक्षा नीति को लागू करने को तैयारी कर रहे है। नई शिक्षा नीति को लेकर एसएफआई ने सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें नई शिक्षा नीति की खामियों को लेकर छात्रों को बताया गया व इसके ख़िलाफ़ देश भर में मुहिम छेड़ने का आह्वान किया गया।
,,, एसएफआई के महासचिव म्युक विश्वास ने बताया कि नई शिक्षा नीति में कई तरह की खामियां है। सरकार जबरन नई शिक्षा नीति को देश के बच्चों पर थोपने जा रही है। शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है। एक विचारधारा का पाठ्यक्रम देश मे लागू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का निजीकरण बढेगा जिससे शिक्षा मेहँगी हो जाएगी। शिक्षा पर पूर्णतया केन्द्र का नियंत्रण हो जाएगा राज्यों को इससे नुकसान होगा। कुल मिलाकर नई शिक्षा नीति छात्र विरोधी है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी