शिमला :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा फोन टेपिंग और राजनेताओं,कार्यपालिका, न्यायपालिका की जासूसी करने के विरोध में राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में कांग्रेस के अन्य संगठनों ने भी अपनी भूमिका अदा की |महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जैनब चंदेल ने भी सरकार पर हमला बोला |कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि ये देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है । जो दुर्भाग्यपूर्ण है । इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाने की मांग की है । हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने आज अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को अपना ज्ञापन सौपा है।यदि मोदी और अमित शाह इस पर माफ़ी नहीं मांगते तो आने वाली रणनीति तय की जाएगी ||


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या