शिमला। केंद्रीय बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।राजधानी शिमला में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बजट पर आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के संबोधन को कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेयटी थियेटर में सुना।
प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुनने के बाद शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश की वित्त मंत्री ने ऐतिहासिक और आत्मनिर्भर बजट पेश किया है जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री ने देश के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मार्गदर्शन किया है।प्रधानमंत्री ने बजट के दिशा, दशा और दूरगामी परिणामों को लेकर जनता का मार्गदर्शन किया है।बजट में सभी वर्गों के उथान और देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के प्रावधान किए गए हैं।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी