शिमला संजौली में एक निजी रेस्तरां के टॉयलेट में एक युवक मृत अवस्था मे मिला है। युवक की संदिग्ध मौत से पूरे उपनगर में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहिल (25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीर बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर पेश आई है
सूचना के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने गए, लेकिन दरवाजा बंद मिला। इसके बाद संचालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर युवक की लाश मिली। मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार