शिमला: जैसे ,जैसे कोरोना के मामले कम हो रहे है हिमाचल अनलॉक होता जा रहा है । अब मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है।राजधानी शिमला केे कालीबाड़ी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। वीरवार सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।हालांकि पहले दिन कम संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।मंदिर के गेट के समीप सैनिटाइजेशन के साथ श्रद्धालुओं का नाम-पता रजिस्टर पर दर्ज किया जा रहा था। वहीं मंदिर में आवाजाही के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे ताकि उचित शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो सके। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से लाए गए चढ़ावे स्वीकार किए जा रहे थे। संक्रमण से बचाव के लिए चरणामृत व प्रसाद नहीं दिया जा रहा है। कालीबाड़ी मंदिर में रोजाना स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक दर्शन करने पहुंचते हैं।आज कालीबाड़ी मंदिर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।बता दें कि राजधानी शिमला में कोरोना के खतरे के बीच मई के शुरुआत में धार्मिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। कोरोना की दर घटने के बाद सरकार ने धार्मिक संस्थान खोलने का फैसला लिया है। इसके तहत शिमला में वीरवार से श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक संस्थान खोल दिये गए हैं। शिमला में एक महीने से लगातार कोरोना संक्रमण की दर घट रही है। इसलिए सरकार चरणबद्ध तरीके से विभिन्न संस्थान खोलने का फैसला ले रही है।
कोरोना सुरक्षा के साथ खुले मंदिर, पहले दिन कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन