शिमला।राजधानी में साइबर ठगों द्वारा लोगों को आए दिन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस बार संजौली की एक महिला के साथ ठगी की है। थाना ढली में साक्षी चौहान निवासी काल्टा निवास सिमेट्री रोड संजौली ने आरोप लगाया है कि संजौली स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता नंबर 50100062658310 है। मार्च 2021 को उसने अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर को बदलने और उसे एक नया डेबिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक प्राधिकारी से अनुरोध किया। दिसंबर 2021 को उसे पता चला कि उसके खाते से 30000 रुपये का धोखाधड़ी भरा लेनदेन किया गया है। उसने सितंबर 2021 में अपना सिम कार्ड नंबर 9888080496 खो दिया और उसने कभी भी संबंधित टेलीकॉम कंपनी में उसी सिम के लिए आवेदन नहीं किया। बाद में उसने उपरोक्त लेनदेन के संबंध में बैंक एथोरिटी से संपर्क किया और अपने खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध किया और उसे पता चला कि उसके डेबिट कार्ड पर चार ऋण खाते खुले हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिम नंबर 9888080496 का उपयोग करके उसके साथ 3,50000 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा है की शीघ्र ही आरोपी का पता लगाया जाएगा।
साइबर ठगो ने महिला के खाते उड़ाएं साढ़े तीन लाख


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी