शिमला।नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एसजेवीएन को ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह प्रमाणन भारत के ग्रेट प्लेस टू वर्क™ द्वारा जारी किया गया है। नन्द लाल शर्मा ने कहा कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड एसजेवीएन की अपने कर्मचारियों के लिए सकारात्मक एवं सहायक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

शर्मा ने कहा, “हम कार्य करने के लिए एक बेहतर कार्यस्थल के रूप में पहचाने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि एक ऐसे कार्यस्थल को विकसित करने के लिए हमारी पूरी टीम के समर्पण को दर्शाती है, जो कर्मचारियों की भलाई को प्राथमिकता देता है और सहयोग एवं विकास की संस्कृति को बढ़ावा देता है।
एसजेवीएन के कर्मचारियों ने ट्रस्ट इंडेक्स सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व तथा सौहार्द के मापदंडों पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में एसजेवीएन के 92% कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
यह प्रमाणन कर्मचारियों के व्यापक फीडबैक और कार्यस्थल संस्कृति, नीतियों तथा प्रथाओं के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। एसजेवीएन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और एक ऐसा कार्यस्थल बनाने के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है जहां कर्मचारी स्वयं को महत्वपूर्ण और प्रेरित महसूस करते हैं।
ग्रेट प्लेस टू वर्क™ कार्यस्थल संस्कृति पर वैश्विक प्राधिकरण है। इसका मिशन प्रत्येक कार्यस्थल को सभी के लिए एक बेहतरीन कार्यस्थल बनाने में सहायता करना है। ग्रेट प्लेस टू वर्क® के साथ 179 देश एफिलिएट है और यह प्रतिवर्ष दो करोड़ कर्मचारियों के साथ 18000 कंपनियों का सर्वेक्षण करता है।


More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान