शिमला।शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मंगलवार को सैमडकोट के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के सात चिकित्सकों की एक कमिटि का गठन किया गया। इसमें डॉ बलवीर वर्मा को कमिटि का अध्यक्ष, डॉ पुनीत मझान को उपाध्यक्ष, डॉ पीयूष कपिल को जनरल सचिव, डॉ योगेश दीवान कोषाध्यक्ष, डॉ जगदीप ठाकुर को संयुक्त सचिव, डॉ मनीष गुप्ता को सामाजिक सचिव बनाया गया है। इसके अलावा डॉ निशी सूद, डॉ उषा कुमारी ,डॉ दिग्विजय सिंह ठाकुर को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। एनेस्थीसिया में प्रोफेसर डॉ अजय सूद पीठासीन अधिकारी थे। उन्होंने मंगलवार दोपहर परिणामों की घोषणा की और पदाधिकारियों की नई टीम को बधाई दी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार