:
शिमला। : कोरोना काल के दौरान आउटसोर्स आधार पर अस्पतालों में रखे गए कर्मचारियों का अनुबंध बीते दिन खत्म हो गया है। प्रदेश भर में कोरोना के दौरान 18 सो के करीब स्वास्थ्य विभाग में कर्मी आउटसोर्स पर तैनात है।जिसमे 100 के करीब स्टाफ नर्स भी शामिल है ओर इन्हें कोविड वॉरियर का तमगा भी दिया गया था लेकिन अब इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कंम्पनी को दिए गए टेंडर की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई है जिसके चलते अब इन कर्मियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वही शनिवार को प्रदेशभर से आउटसोर्स काम कर रही स्टाफ नर्से सचिवालय पहुची जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सेवा विस्तार देने ओर स्थाई नीति बनाने की गुहार लगाई।सचिवालय पहुंची स्टाफ नर्सो का कहना है कि कोविड के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दी हैं ओर 6 घण्टे तक पीपीई किट पहन कर काम किया है ओर अपनी परवाह किए बिना सेवाएं दी है लेकिन आज उनकी सेवाओं को खत्म किया जा रहा है जिससे अब वे बेरोजगार हो रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओ को जारी रखा जाए और उनके अनुबंधकाल को बढ़ा कर उनके लिए स्थाई नीति बनाई जाए। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु से मिल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी