शिमला।हिमाचल सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस में फेरबदल किया है सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारी बदले हैं वही तू एचपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शनिवार देर रात जारी तबादला आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को पुलिस अधीक्षक मंडी, शालिनी अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर इन अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। वहीं एच पी एस अधिकारी में
एचपीपीएस अधिकारी बद्री सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छठीं आईआरबीएन धौलाकुआं सिरमौर तैनात किया गया । इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे बृजेश सूद को अतिरिक्त एसपी लोकायुक्त शिमला और बीर बहादुर को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा तैनात किया है। गौरतलब है कि सरकार ने बीते सप्ताह भी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया था और आप एक बार फिर पुलिस में फेरबदल कर दो जगह के एसपी बदले गए हैं

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं