शिमला। —हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के बाद अपना जवाब सदन के सामने रखा. इस दौरान महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए वाली गारंटी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. नारेबाजी करते हुए सदस्य वेल में आ गए– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष सिर्फ और सिर्फ नारेबाजी ढूंढ रहा था. विपक्ष ने पहले ही वाकआउट करने का मन बना रखा था. विपक्ष ने सिर्फ बहाना बनाकर वाकआउट किया. उन्होंने कहा कि बजट पर मुख्यमंत्री नहीं बल्कि आसन रिप्लाई करता है. और आसन कभी झूठ नहीं बोलता. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा में झूठे आंकड़े नहीं पेश किए जा सकते. झूठे पेश करना विशेषाधिकार हनन होता है.


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला