शिमला।राजधानी शिमला में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है शहर के जाखू में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया है।एक ब्यक्ति के हाथ पर तेंदुए ने हमला किया है ताजा मामले में
शिमला में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। युवक पर तेंदुए ने यह हमला टका बैंच के पास किया। युवक को IGMC में भर्ती करवाया गया। उसके हाथ और बाजू पर गहरे जख्म हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
शिमला के निजी होटल में शैफ का काम करने वाले विजय ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे होटल से काम करके घर लौट रहा था। उसका घर जाखू एरिया में है। जब वह जाखू को जाने वाले टका बैंच के रास्ते पर जा रहा था, तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसकी पीठ और बाजू पर पंजा मारा जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। इसकी वजह से हाथ में चोट आई। उसकी बाजू और पीठ पर तेंदुए के पंजे की वजह से जख्म हो गए।लोग नहीं आते तो मार डालता तेंदुआ
विजय ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद नीचे गिरते ही उसने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास से कुछ लोग दौड़कर टका बैंच की ओर आए। अगर मदद के लिए लाेग नहीं पहुंचते तो तेंदुआ उसे मारकर जंगल में ले जाता।

More Stories
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
*हिमाचल के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए बाहरा विश्वविद्यालय का बड़ा कदम*
CAS को लेकर विश्वविद्यालय शिक्षकों का आंदोलन उग्र, शैक्षणिक गतिविधियां ठप CAS नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा, शिक्षकों की सरकार को चेतावनी