शिमला।हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलिंग पार्टी माहोरी रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी बीच मतियाना बाजार के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पुलिस के जवानों ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 98.60 ग्राम चरस, 600 ग्राम अफीम व 71 हजार रुपए नकद बरामद हुए।
नेपाल से आकर नशे का कारोबार करने लगा
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान बिरखा लाल पुत्र बीर बहादुर निवासी गांव बिमिचा, जिला रुकुम, नेपाल के तौर पर हुई है। आरोपी कुछ समय पहले नेपाल से आया था। वह अस्पताल रोड मतियाना ठियोग में किराए के कमरे में रह रहा था। नेपाल से आकर वह नशा कारोबार में संलिप्त हो गया।
डिलिवरी कहां होनी थी, पुलिस जांच में जुटी
शिमला पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इस नशे की खेप को कहां डिलिवर करने वाला था। आरोपी के खिलाफ थाना ठियोग में ND एंड PS एक्ट के तहत केस केस दर्ज किया गया है।

More Stories
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की
आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा