शिमला। के कार्ट रोड़ में करीब 8 बजे दो बसों में टक्कर हो गई। इसे पूरा कार्ट रोड़ जाम हो गया। ऐसे में लोग अब जाम में फंसे हुए हैं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार्ट रोड़ पर एक प्राइवेट बस और सरकारी बस में टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। जहां पर फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और बसों को ट्रेन के माध्यम से हटाने का काम किया जा रहा है।
यहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अर्चित शर्मा ने कहा कि प्राइवेट बस और सरकारी बस की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। उनका कहना है कि 1 घंटे से हम जाम में फंसे हुए हैं। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी