शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में नोफेल संस्था के पदाधिकारियों ने कैंसर के मरीजों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान जहां मरीजों को फल फ्रूट बांटे वही दिवाली की बधाइयां भी दी गई। नोफेल संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का कहना है कि वह मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और त्योहारों के मौके पर त्योहार मरीजों के साथ ही मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में मरीजों और उनके तीमारदारों के रहने और खाने का पूरा प्रबंध किया गया है। अगर फिर भी किसी को दिक्कत आती है तो वह नोफेल संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई गरीब लड़कियों का विवाह करवा चुके हैं कोरोना संकट के दौरान असम के लोगों की सहायता कर चुके हैं और आए दिन आईजीएमसी अस्पताल में औऱ रिपन अस्पताल में मरीजों की सेवा करते हैं उन्हें निशुल्क खाना लंगर के माध्यम से तो दिया ही जाता है और यदि किसी को दवाई की जरूरत हो तो वह गरीब मरीज को दवाएं भी उपलब्ध करवाते हैं

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं