शिमला राजधानी शिमला के होटल में हवा में फायर का मामला सामने आया है। रात को पेश आई इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
होटल में ठहरे एक पर्यटक ने हवा फायरिंग कर दी। यही नहीं उसने खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया और वेटर को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने होटल मालिक के शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्यू कैफे के मालिक मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके होटल में रुके एक टूरिस्ट ने रात में होटल में अपनी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की और खुद को पिस्टल के साथ कमरे में बंद कर लिया। इसका जब पता किया गया तो उसका नाम विश्वनाथ बताया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बीती आधी रात 2 बजे विश्वनाथ ने वेटर केदार सिंह से खाने-पीने का सामान लाने को कहा। जिस पर वेटर केदार सिंह ने उस समय ये चीजें लाने से मना कर दिया। जिस पर विश्वनाथ ने अपने हथियार से दो राउंड हवा में फायरिंग की और केदार को जान से मारने की धमकी दी। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग की घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
मामले की जांच एसएचओ विकास शर्मा कर रहे हैं।
शिकायत पर छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धारा 336,506 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
शिमला के होटल में ठहरे पर्यटक ने की हवा में फायर होटल स्टाफ को जान से मारने की धमकी


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल