शिमला। प्रदेश के मंडी जिले व चंबा की तीन तहसीलों के सभी शिक्षण संस्थान 20 अगस्त को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लगातार जारी बारिश व अवरुद्ध सड़क मार्गों को देखते हुए चंबा जिले के डलहौजी, सिहुंता व चुवाड़ी तहसील के सभी शिक्षण संस्थानों को 20 अगस्त( शनिवार) को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय लगातार बारिश व बंद सड़कों के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन लिया गया है। वहीं मंडी जिले में भी कॉलेज और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 20 अगस्त को खराब मौसम को देखते हुए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
मंडी जिले में 20 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त