शिमला। पुरानी कथाओं के अनुरूप भी रक्षाबंधन का त्यौहार रक्षा से जुड़ी घटनाओं और संस्मरण को व्यक्त करता है। यह विचार आजराष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाही का मुक्ता शर्मा ने शिमला के शोघी स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कार्यालय में जवानों को रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बांधकर उनका सम्मान करने के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ देश को आंतरिक दुश्मनों से सुरक्षित रखने तथा विभिन्न आपदाओं वाह अन्य घटनाओं के समय देश में अमन चैन कायम करने के लिए आइटीबीपी के सैनिक भाई सेना के अन्य अंगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप में आइटीबीपी के जवान तथा सेना के अन्य सैनिक पुलिस व सम कार्य करने वाले सभी लोग सही मायने सच्चे देशभक्त हैं।
प्रांत संचालिका राष्ट्र सेविका समिति राजकुमारी सूद ने कहा कि सेविका समिति की बहने आज अपने सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर अपने आपको गौरवान्वित अनुभव करती हैं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा करने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान सदैव आगे रहते हैं।
डीआईजी प्रेम सिंह कमांडेंट केदार सिंह रावत कमांडेंट राजकुमार नायक डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार असिस्टेंट कमांडेंट वीर सिंह हरि ओम तथा अनिल पांडे को भी उन्होंने रक्षा सूत्र बांधे।
तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को महिलाओं ने बांधी राखियां

More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
रोहड़ू में पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार