October 23, 2026

सर्वश्रेष्ठ छात्रा सुमन को राज्यपाल ने सम्मानित किया

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उमंग फाउंडेशन से जुड़ी सोशल एक्टिविस्ट और एमए (सोशल वर्क) की छात्रा सुमन को विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें राज्यपाल के अलावा कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रोफेसर ज्योति प्रकाश ने बधाई दी है।

सुमन को वर्ष 2021-22 में सोशल वर्क विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही उमंग फाउंडेशन एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सुमन रक्तदान शिविरों के संचालन मैं विशेष योगदान देने के साथ ही बेसहारा मनोरोगियों,  अन्य बीमारों, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए विशेष रुप से कार्य कर रही हैं।

शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली सुमन का उद्देश्य समाज के सबसे दुर्बल और दबे कुचले लोगों के लिए कार्य करना है। 

About Author

You may have missed