शिमला। हिमाचल पुलिस में आरक्षी सामान्य ड्यूटी ( पुरुष एवं महिला ) ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 03.07.2022 ( रविवार ) दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 01 बजे तक लिखित परीक्षा पुनः निर्धारित की गई है । इससे पहले यह परीक्षा दिनांक 27.03.2022 को आयोजित की गई थी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इसे रद्द कर दिया गया था । हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षियों की भर्ती के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पी 0 ई ० टी ० ) और शारीरिक मानक परीक्षा ( पी 0 एस 0 टी 0 ) 03.03.2022 को संपन्न हुई थी , जिसमें कुल 75803 उम्मीदवारों ( पुरुष- 60,454 , महिलायें 14653 ) , आरक्षी चालक ( पुरुष- 696 ) पी 0 ई 0 टी 0 के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे ।
डीजीपी। सजंय कुंडू ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा एक बार फिर से 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे । गौरतलब है कि हिमाचल में पुलिस भर्ती परीक्षा लीक हो गया था जिसमें पुलिस ने बाहरी राज्यों से भी आरोपियों को पकड़ा है हालांकि पुलिस एसआईटी टीम मामले की जांच कर रही है प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती मामला सीबीआई को भी सौंपा है ऐसे में एक बार फिर अप पुलिस भर्ती परीक्षा होने वाली है सुरक्षा के क्या इंतजाम रहेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त