शिमला : हिमाचल के धर्मशाला में विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे नजर आए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर उतार दिया। पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने आज सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन स्थित विधानसभा भवन की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। ये वीडियो विधानसभा भवन के बाहर गेट की है जहां पर खालिस्तानी झंडे नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो 12 सेकेंड की है।
धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर दिखे खालिस्तान के झंडे, जांच में जुटी पुलिस


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला