शिमला।
राजधानी में गर्मी के मौसम में आगजनी के मामले बढ़ने लगे है। आये दिन आगजनी से लाखों का नुकसान हो रहा ताजा मामले में शुक्रवार को सुबह राजधानी के
कृष्णानगर में आज अचानक आग लगने से दो ढारे जल कर राख हो गए है । इस घटना में 2 सिलेंडर भी फटे है स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक गयी। आग की सूचना मिलने पर लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का कुछ पता नही चल पाया है। एक सिलेंडर पहले पटा जबकि एक सिलेंडर आग बुझाते समय फटा ।आगजनी से घर के सामान का नुकसान बताया जा रहा है। आग बुझाते समय एक पुलिस जवान को हलकी चोट आई है। गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन विभाग व पुलिस ने आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया अन्यथा कृष्णा नगर भीड़ भाड़ वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नही लगा है।। एक सप्ताह से शिमला में।लगातार आये दिन आगजनी के मामले।समाने आ रहे है। जिससे लाखो का नुकसान हुआ है।


More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान