शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की और शोभा यात्रा में भाग लिया। अपनी पारम्परिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया तथा सुजानपुर स्थित मुरली मनोहर मन्दिर में पूजा अर्चना की।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों तथा निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया और गहरी रूची दिखाई।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेरी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त देबस्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा भी उपस्थित थी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी