सोलन। प्रदेश में अधिकतर सड़क हादसे लापरवाही से गाड़ी चलाने से होती है। सरकार द्वारा सड़क हादसों को कम करने के लिए कई प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाते है इसी कड़ी में मंगलवार को
ग्राम पंचायत सायरी में सूचना व जन संपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक , सांस्कृतिक गतिविधियों से सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के पालन के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रधान अंजु राठौर ने कहा कि इस तरह की नुक्कड़ गतिविधियों से लोगों को भविष्य में जागरूक किया जाना ज़रूरी है ताकि सड़क दुघर्टना से बचा जाए । उन्होंने कहा की लोग गाड़ी चलाते समय यातायत नियमो का पालन करे और तेज गति से गाड़ी न चलाए ,नशा करके गाड़ी न चलाए, उनका कहना था कि यदि सभी लोग यातयात नियमो का पालन करते रहे और सावधानी से गाड़ी चलाए तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा