शिमला। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है नशा तस्कर धड़ल्ले से शहर में तस्करी कर रहे हैं पुलिस भी तस्करों को पकड़ने में लगी हुई है और आए दिन भारी मात्र में नशे के सामान के साथ नशे के सौदागरों को पकड़ रही है ताजा मामले में ढली पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष से 1 किलो चरस बरामद की है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात जब पुलिस गश्त पर थी तो एसजेवीएनएल ऑफिस के समीप पुलिस ने 2 लोगों को जिसमें एक महिला व पुरुष संदिग्ध अवस्था में जाते हुए देखा पुलिस ने जब यह को रोककर की तलाशी ली तो इनके पास से 1.310 ग्राम चरस मिली आरोपी प्रेम प्रकाश ,सोलन निवासी व महिला सुनीता राणा नेपाल निवासी ये नशे का सामान किसी को बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए तो नहीं है पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि इससे पहले उन्होंने कहा कहा चरस सप्लाई किए थे गौरतलब है कि पुलिस आए दिन शहर में चिट्टा ,चरस तस्करों को पकड़ रहे हैं बावजूद इसके लोग धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं पुलिस मामले में जांच कर रही है
शिमला में 1.310 किलो चरस के साथ महिला ,पुरुष गिरफ्तार


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
शिमला में पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का विमोचन, संघ के चार प्रचारकों के जीवन पर आधारित है पुस्तक
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान