शिमला प्रदेश में चल रही चिकित्सको की हड़ताल 21 फरवरी तक।जारी रहेगी। शुक्रवार को सरकार की ओर से उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन सीएम की तबियत खराब होने के कारण बैठक नही हो सकी अब जब सीएम वापिस आएंगे तभी उनकी बैठक होगी । इसी को लेकर
संयुक्त संघर्ष समिति की आज आपातकालीन बैठक हुई जिसमें संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान डॉक्टर राजेश सूद ने अध्यक्षता की । बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से जो बैठक चिकित्सकों साथ निश्चित थी वह स्थगित करनी पड़ी क्योंकि मुख्यमंत्री को तुरंत दिल्ली आगे के उपचार के लिए जाना था। उन्होंने बताया कि बैठक में सबसे पहले सभी ने भगवान से मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सभी साथियों से विचार लिए और बाद में सभी ने एकमत से यह पारित किया कि जब तक मुख्यमंत्री स्वस्थ होकर दिल्ली से वापस लौट कर अपना कार्यभार संभालते हैं तब तक चिकित्सक संघर्ष को और तेज नहीं किया जाएगा, बल्कि 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक यथावत चलती रहेगी। सोमवार 21 फरवरी को संयुक्त संघर्ष समिति की दोबारा बैठक होगी और आगामी संघर्ष पर रूपरेखा तैयार की जाएगी तब तक 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश के चिकित्सक अपनी पेन डाउन हड़ताल 9:30 से 11:30 तक जारी रखेंगे।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार