शिमला। राजधानी में इन दिनों कुछ लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जनवरी माह में शिमला साइबर सेल को पुलिस थाना सदर, कोटखाई व बालूगंज से ऑनलाइन ठगी की 5 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमे शातिरों ने दोस्त व रिश्तेदार बनकर शिकायतकर्ताओं से ठगी कर के राशि को कैशफी गेटवे के द्वारा ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म, जैसे की बैटबॉल 11, ऑनलाइन रम्मी इत्यादि पर लगा दिया था। जिस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्यवाई करते हुए करीब 85 हजार रूपए को होल्ड करवा के शिकायकर्ताओं के खाते में वापिस करवा दिया है। शिमला पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि किसी भी अनजान फोन कॉल आने पर उस नंबर की बिना जांच किए किसी भी प्रकार की बैंक खाते संबंधी जानकार ओ.टी.पी. व सी.वी.वी इत्यादि सांझा न करें व न ही राशि को बिना जांच किए अनजान खाता में ट्रांसफर करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाए।
More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट