शिमला। राजधानी शिमला के खण्ड मशोबरा में एक युवक का शव बर्फ में मिलने से सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
युवक 8 जनवरी से अपने घर से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार
खेमराज पुत्र निक्का राम गांव कण्डी (मशोबरा) डा० क्यार कोटी तहसील व जिला शिमला उम्र 32 वर्ष 8.जनवक़री से अपने घर से लापता था । युवक की मशोबरा पुलिस चौकी में दिनांक 10 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी इसके पश्चात इसकी तलाश की गई तो यह आज दोपहर बाद मशोबरा कंडी सडक में सड़क से बाहर जंगल में मृत पाया गया जिसे पुलिस द्वारा ब्र पोस्टमार्टम के लिए आजीएमसी लाया गया है ।आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार युवक खेमराज अपने घर से 8 को आया था उसके बाद घर वापिस नही गया। इसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद खेमराज के दोस्तो ने व गांव वालों ने अपने स्तर पर भी ढूंढना शुरू किया तभी आज मशोबरा के धानी में लापता युवक का शव मिला।लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मशोबरा चौकी से।मोके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच शुरु की ओर उसकी पहचान वही लापता युवक के रूप में हुई।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त