शिमला।जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है अधिकतर सड़क हादसे सड़कों की खराब दशा व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना बताया जाता है ताजा मामले में चौपाल के नेरवा में एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:00 बजे के लगभग
नेरवा के नेवटी में एक कार नंबर एचपी08-5188 खाई में गिर गयी । लोगो ने जब कार को खाई में गिरे देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।।मोके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में 2 ब्यक्ति बैठे थे जिसमे एक कि मोके पर मोत हो गई थी जबकि एक घायल था। पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया ।जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान राजेश 33 नेरवा निवासी के रूप में हुई है जबकि घायल राकेश 39 को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।। पुलिस मामले की जांच कर रही है


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी