शिमला।मुखयमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर गुरूवार को आई.जी.एम.सी. सुरक्षा कर्मी युनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भारी ठंड के बीच सुरक्षा कर्मियों में रक्तदान करने का जज्बा दिखा और 34 युनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान करने में महिला सुरक्षा कर्मी भी आगे आई।
आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डॉक्टर जनक राज ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। एम.एस. डॉक्टर जनक राज ने कहा कि इस तरह के रक्तदान का होना बहुत जरूरी है। इससे आई.जी.एम.सी. में चल रही रक्त की की दूर होगी। वहीं आई.जी.एम.सी. में भर्ती मरीजों को यह काम आएगा। उन्होंने कहा कि इससे बढक़र कोई समाज सेवा नहीं हो सकती है। इसलिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वहीं सुरक्षा युनियन के प्रधान बबलू ने कहा कि आगे भी इस तरह के रक्तदान शिविर लगाए जाएगे, ताकि अस्पताल में रक्त की कमी भी दूर हो सके। जिन सुरक्षा कर्मियों ने रक्तदान किया है वह आई.जी.एम.सी. में ही काम करते है। सुरक्षा कर्मियों के हेड भीम सिंह गुलेरिया ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और कहा कि जहां सुरक्षा कर्मी आई.जी.एम.सी. में अपनी डयूटी बखूबी से निभा रहे है। वहीं सामाजिक सेवा करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। इस अवसर पर सुरक्षा कर्मी सन्नी, देवराज, पूजा, सुनिता, रीना ठाकुर, दीपना, रीना, राजकुमार, संजय, सुमन कौर, प्रवीण शर्मा, मनोज, देवेंद्र, रमेश, इंद्र, पंकज, सुनीता कुमारी, रणजीत व शयम आदि मौजूद रहे।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह