शिमला।पंचायताें में काेल्ड स्टाेर निर्माण काे लेकर जिला शिमला की बागी पंचायत के प्रधान ने शिमला राेटरी टाउन हाॅल प्रेसवार्ता की। पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर ने कहा सरकार पंचायताें में काेल्ड स्टाेर काे लेकर बढ़ावा दे रही है। इसमें तर्क दिया जा रहा है कि इससे पंचायताें की अार्थिकी में सुधार हाेगा अाैर स्थानीय किसान, बागवानाें काे काफी सुविधा मिलेगी। उनके फल व सब्जियां खराब नहीं हाेंगी अाैर उसे वह काेल्ड स्टाेर में रख सकेंगे। उन्हाेंने कहा कि बागी पंचायत भी काेल्ड स्टाेर बनाने की तैयारी कर रही है। मगर इसमें करीब 35 लाख रुपए का खर्चा अाता है। एेसे में उन्हाेंने सरकार अाैर पंचायती राज विभाग से मांग उठाई कि वह इस स्टाेर के निर्माण के लिए उन्हें अार्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्हाेंने कहा कि इसके निर्माण में अकेली पंचायत इतना खर्चा नहीं कर सकती, लिहाजा यदि सरकार इसमें अार्थिक सहायता नहीं देती है ताे यह बनाना मुश्किल हाे जाएगा।
प्रेसवार्ता के दाैरान उन्हाेंने सरकार से यह भी मांग उठाई कि वह पंचायताें में जितनी भी याेजनाएं अाती है, जिससे पंचायताें की अाय में बढ़ाेतरी हाे, उसकी भी समय-समय पर जागरूकता पंचायताें में की जाए ताकि सभी पंचायत प्रतिनिधियाें काे याेजनाअाें की जानकारी मिल सके। उन्हाेंने शामलात भूमि पर निर्णय लेने के लिए भी उपायुक्त शिमला का अाभार जताया।
पंचायत में कोल्ड स्टोर बनाने के लिए प्रधान ने सरकार से की ये मांग…

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह